महराजगंज: सदर ब्लॉक की बागापार बाजार में कूड़े के ढेर से उठ रही तेज दुर्गंध, लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाली बागापार कस्बे की बुधवार की साप्ताहिक बाजार में साफ-सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाली बागापार कस्बे की बुधवार की साप्ताहिक बाजार में साफ-सफाई की व्यवस्था चरमरा गई है। बाजार स्थल और उसके आसपास सड़क किनारे लगे कूड़े के बड़े-बड़े ढेरों से लगातार उठ रही तेज दुर्गंध के कारण स्थानीय दुकानदारों, निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल हो गया है।

बीमारियों का मंडराया खतरा

बाजार में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर जमा होने से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हवा चलती है, तो कूड़े की दुर्गंध चारों ओर फैल जाती है, जिससे लोगों का टिकना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, सड़ते कचरे के कारण मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

प्रशासनिक उदासीनता से रोष

ग्रामीणों और दुकानदारों का आरोप है कि साप्ताहिक बाजार के बाद यहां से कचरे का उठान नियमित रूप से नहीं किया जाता है, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत स्तर पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से बाजार में विशेष सफाई अभियान चलवाकर कचरे का निस्तारण कराने की पुरजोर मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.