महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत बागापार टोला सड़कहिया में जल निकासी की समस्या गंभीर रूप से विकराल हो गई है। गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण नाली का गंदा पानी सीधे मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत बागापार टोला सड़कहिया में जल निकासी की समस्या गंभीर रूप से विकराल हो गई है। गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण नाली का गंदा पानी सीधे मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। स्थिति यह है कि यह गंदा पानी साल भर सड़क पर बहता रहता है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बीमारियों का खतरा और बदतर हालात
सड़क पर हर समय गंदा पानी जमा रहने से वहां कीचड़ और दुर्गंध फैल गई है। इस वजह से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मलेरिया, डेंगू और टायफाइड जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा मंडराने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों का सड़क से निकलना दूभर हो गया है।
शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों की इस अनदेखी के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण और जल निकासी की पक्की व्यवस्था कराने की जोरदार मांग की है, ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













