जनपद के फरेंदा ब्लॉक में विधान परिषद चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदान सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक संपन्न होगा।

महराजगंज

महराजगंज समाजवादी पार्टी के खेमे में पूर्व प्रमुख राम प्रकाश सिंह के कमान संभालने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज समाजवादी पार्टी के खेमे में पूर्व प्रमुख राम प्रकाश सिंह के कमान संभालने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। डॉ. संजयन त्रिपाठी के साथ राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में राम प्रकाश सिंह की सक्रियता से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोगुने उत्साह के साथ काम करना शुरू कर दिया है। उनकी सक्रियता से पार्टी के खेमे में हलचल बढ़ने के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी उत्साह नजर आ रहा है।

इस दौरान आनंदनगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने इस राजनीतिक गतिविधि को और भी चर्चा में ला दिया।

अब देखना होगा कि राम प्रकाश सिंह की सक्रिय भूमिका से आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.