गया बिहार

बिहार के शहर की सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में दरोगा के दो बेटों को गोली मारने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर रात पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बिहार के शहर की सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में दरोगा के दो बेटों को गोली मारने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर रात पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पर की थी फायरिंग
सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में हुई इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार देर रात जब पुलिस टीम दबिश देने पहुंची, तो आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से चलाई गई गोली दोनों आरोपियों के पैरों में जा लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया। घायल आरोपियों की पहचान श्याम बिहारी और गौरव कुमार के रूप में हुई है। गया एसएसपी सुशील कुमार ने इस ‘हाफ एनकाउंटर’ की पुष्टि की है।
19 अक्टूबर को हुई थी सनसनीखेज वारदात
बता दें कि गत 19 अक्टूबर को इन आरोपियों ने गया के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में दरोगा के दो बेटों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस खूनी संघर्ष में दरोगा के एक बेटे रानू सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि दूसरा बेटा मोनू सिंह गंभीर रूप से घायल है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, और अब इन दोनों मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
शाहगंज में ऐतिहासिक भरत मिलाप पर स्वर्णकार समाज ने लगाया निःशुल्क चाय-पानी का शिविर, अतिथियों का हुआ सम्मान
https://t.co/hSkTmztEN6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













