शाहगंज में ऐतिहासिक भरत मिलाप पर स्वर्णकार समाज ने लगाया निःशुल्क चाय-पानी का शिविर, अतिथियों का हुआ सम्मान

जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर में ऐतिहासिक भरत मिलाप के पावन अवसर पर स्वर्णकार समाज शाहगंज की ओर से जनसेवा और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए निःशुल्क चाय एवं पेयजल वितरण शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर में ऐतिहासिक भरत मिलाप के पावन अवसर पर स्वर्णकार समाज शाहगंज की ओर से जनसेवा और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए निःशुल्क चाय एवं पेयजल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में शामिल होने दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं और नागरिकों को जलपान कराया गया।

यह आयोजन सामाजिक एकजुटता और भाईचारे का बड़ा केंद्र रहा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। इस दौरान स्वर्णकार समाज की तरफ से सभी प्रमुख अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, शाहगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईशान जायसवाल, प्रबंधक प्रेम प्रकाश जायसवाल, नगर लेखपाल सौरभ सेठ, बिजली विभाग के अवर अभियंता, रामलीला समिति के महामंत्री अनिल कुमार अग्रहरि, महेंद्र प्रताप वर्मा, लालचंद विश्वकर्मा सहित कई पत्रकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही अग्रहरि समाज के अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रहरि, शाहगंज सोशल सोसायटी के अध्यक्ष सतीश चंद्र यादव समेत तमाम विशिष्ट जनों का भी अभिनंदन किया गया।

इस भव्य और सफल आयोजन को संपन्न कराने में स्वर्णकार समाज के संरक्षक मंडल, पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। अंत में सभी सहयोगियों, अतिथियों और समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.