महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बसंतपुर राजा गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र गौड़ को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के बसंतपुर राजा गांव में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र गौड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने बागापार चौराहे पर घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


जानकारी के अनुसार, राजेंद्र गौड़ साइकिल से चौराहे की ओर जा रहे थे, तभी झनझनपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पाकर बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस हिरासत में आए पिकअप चालक ने अपना नाम दीनानाथ (निवासी लक्ष्मीपुर) बताया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बलिया में दर्दनाक हादसा: धान की रोपाई कर रहे पिता-पुत्र पर गिरा 11 हजार वोल्ट का जर्जर तार, दोनों की मौत; दारोगा भर्ती में चयनित हुआ था बेटा
एक्सईएन को खींचकर मौके पर ले गईं बीजेपी विधायक केतकी सिंह, लगाई कड़ी फटकार; कहा— ‘नालायक हो तुम लोग, दो इस्तीफा’ pic.twitter.com/JczmkPkjGP— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026












