सिद्धार्थनगर: चलती बाइक में दुपट्टा फंसने से महिला की दर्दनाक मौके

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज–चंद्रीपघाट मार्ग पर गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया। भड़रिया पुलिस बूथ के पास चलती ई-बाइक में दुपट्टा फंस जाने से 48 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मृतका की पहचान मजीदुन्निशा 48 वर्ष पत्नी अन्नू, निवासी ग्राम नावडीह (थाना त्रिलोकपुर) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पहिए में दुपट्टा फंसते ही कसा गला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला ई-बाइक पर पीछे बैठकर यात्रा कर रही थी। डुमरियागंज–चंद्रीपघाट मार्ग पर भड़रिया पुलिस बूथ के पास अचानक महिला का दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए हिस्से में जा फंसा। पहिया घूमते ही दुपट्टा तेजी से खिंच गया, जिससे महिला का गला जोर से कस गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ीं।

सीएचसी में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर भवानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस और प्रशासन की अपील: बरते सावधानी

इस दर्दनाक हादसे के बाद भवानीगंज पुलिस और स्थानीय लोगों ने आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि बाइक पर यात्रा करते समय दुपट्टा, साड़ी, चादर या अन्य ढीले कपड़ों को अच्छी तरह संभालकर बैठें। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए सफर के दौरान सतर्कता बेहद जरूरी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.