हापुड़
हापुड़ जनपद के कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मेरिनो सेंचुरी के सामने गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित मेरिनो सेंचुरी के सामने गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो और कैंटर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मेरिनो सेंचुरी प्रबंधन ने अपनी एंबुलेंस मौके पर भेजकर राहत कार्य में सहयोग किया, जिससे घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सका।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













