हापुड़
हापुड़ जनपद के कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बुधवार को एसपी कार्यालय से 20 कांवड़ मोटरसाइकिल मोबाइल दस्तों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह विशेष मोबाइल टीमें कांवड़ मार्ग पर लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर रखेंगी। जनपद में कांवड़ मार्ग को 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां इन बाइक दस्तों की तैनाती की गई है। आवश्यकता पड़ने पर इनकी निगरानी का विस्तार उप-सेक्टर स्तर तक भी किया जाएगा।
हरी झंडी दिखाने के बाद एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस बल को पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा
“कांवड़ यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। हापुड़ पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक शिवभक्त पूरी सुरक्षा, सम्मान और सुविधा के साथ अपनी यात्रा पूरी करे। 20 मोबाइल बाइक दस्ते भीड़ प्रबंधन, यातायात और आपात स्थितियों पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
एसपी ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, निर्धारित मार्ग का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













