सिद्धार्थनगर: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को त्रिलोकपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाई जा रही मुहिम के तहत, प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित कुमार शाही की पुलिस टीम ने चिताही तिराहे से दोनों अभियुक्तों को दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
जगतराम पुत्र राम नेवास निवासी: बनकटी, थाना भवानीगंज, सिद्धार्थनगर

सुनील गुप्ता पुत्र मोहन लाल निवासी: रसूलाबाद, थाना गैड़ास बुजुर्ग, बलरामपुर

दोनों अभियुक्त थाना त्रिलोकपुर में दर्ज मुकदमे (मु०अ०सं० 134/2026, धारा 2(ख)(1) व 3(1) उ०प्र० गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम) में वांछित चल रहे थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ०नि० अमित कुमार शाही प्रभारी चौकी बिस्कोहर

हे०कां० अदनान शेख

कां० धर्मेन्द्र कुमार गोंड

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.