बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के गांव दानपुर स्थित जगदंबा इंडेन गैस एजेंसी के संचालक अर्पित चतुर्वेदी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के गांव दानपुर स्थित जगदंबा इंडेन गैस एजेंसी के संचालक अर्पित चतुर्वेदी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सिलेंडर बुकिंग की बात को लेकर हुए विवाद में संचालक घायल हो गए, जिनका उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सिलेंडर बुकिंग के दौरान हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई की दोपहर करीब 1:00 बजे एजेंसी संचालक अर्पित चतुर्वेदी अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दानपुर निवासी शशांक गुप्ता पुत्र उमेश गुप्ता सिलेंडर बुक कराने के लिए एजेंसी पर पहुंचा। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। आरोप है कि शशांक गुप्ता ने संचालक के साथ मारपीट कर दी, जिससे अर्पित चतुर्वेदी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायल संचालक को इलाज के लिए दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
घटना के संबंध में पीड़ित अर्पित चतुर्वेदी ने दौलतपुर पुलिस चौकी पर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













