हापुड़

हापुड़ पिलखुवा के सिखेड़ा रोड पर शुक्रवार को नाले की खुदाई और सफाई कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ पिलखुवा के सिखेड़ा रोड पर शुक्रवार को नाले की खुदाई और सफाई कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरे नाले में पलट गई। गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सिखेड़ा रोड पर मशीनों द्वारा नाले की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे कमजोर मिट्टी के कारण अचानक असंतुलित हो गई। देखते ही देखते पूरी ट्रॉली नाले की तरफ झुककर पलट गई और उसमें भरी ईंटें नाले में बिखर गईं।

घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुदाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *