महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाले तीन पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए अभियुक्तों में राजचन्द्रा उर्फ अजीत (गोरखपुर), आमोद राठौर (लखनऊ), कुलदीप और उसकी पत्नी आराधना कुमारी उन्नाव/लखनऊ शामिल हैं। यह गिरोह युवाओं को सरकारी व निजी संस्थानों में नौकरी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा देता था। इनके खिलाफ निचलौल थाने में बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।

थानाध्यक्ष अंकित सिंह, स्वाट प्रभारी आशीष सिंह और एसओजी प्रभारी योगेश सिंह की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर इन्हें लखनऊ और गोरखपुर से दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने जालसाजी की बात कबूल की है। पुलिस अब इनके बैंक खातों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *