महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जंगल गुलरिहा में आपसी विवाद बना मौत का कारण। एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जंगल गुलरिहा में आपसी विवाद बना मौत का कारण। एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, गुलरिहा निवासी राम अवतार व छोटू चौहान दोनों चचेरे भाई के बीच आपसी विवाद के कारण मामला मारपीट में बदल गया।

मामला शुक्रवार शाम करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान छोटू चौहान ने राम अवतार पर डंडे से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि राम अवतार की हालत काफी गंभीर हो गई। घायल राम अवतार को तत्काल परिजनों द्वारा इलाज के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम अवतार को मृत घोषित कर दिया।
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर कोल्हुई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि उक्त घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी छोटू चौहान को पुलिस कब्जे में लेकर पूछताछ एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *