सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी त्योहारों—होलिका दहन, होली और रमजान (ईद-उल-फितर) को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी त्योहारों—होलिका दहन, होली और रमजान (ईद-उल-फितर) को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में आज थाना खेसरहा परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती की उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह ने दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं और क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद किया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया और अपील की कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।

क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र सहित थाने के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *