हापुड़

हापुड़ जनपद के पिलखुवा स्थित G.S. हॉस्पिटल के पास रेलवे फाटक पर अभी कुछ देर पहले (रात करीब 9:30 बजे) एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहाँ माल से भरा एक अनियंत्रित ट्रक रेलवे फाटक को तोड़ते हुए पलट गया।

हापुड़ जनपद के पिलखुवा स्थित G.S. हॉस्पिटल के पास रेलवे फाटक पर अभी कुछ देर पहले (रात करीब 9:30 बजे) एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहाँ माल से भरा एक अनियंत्रित ट्रक रेलवे फाटक को तोड़ते हुए पलट गया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पूरी तरह से लोडेड था और फाटक से टकराते हुए असंतुलित होकर पलट गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक के नीचे कोई राहगीर या वाहन दबा है या नहीं। अंधेरा और ट्रक का भारी मलबा होने के कारण राहत कार्य में कठिनाई आ रही है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी है। फिलहाल मलबे के नीचे दबे संभावित लोगों की तलाश की जा रही है। इस घटना के कारण सड़क और रेल मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *