औरैया

औरैया जनपद में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद में फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से एसपी को अवगत कराया।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल एक्शन लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। एसपी ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन व्यवहार करने और उनकी समस्या को गंभीरता से सुनने के भी निर्देश दिए।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *