बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने ककोड़ कोतवाली प्रभारी पम्मी चौधरी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने ककोड़ कोतवाली प्रभारी पम्मी चौधरी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

क्या था मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, ककोड़ के पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन कुंवर रिजवान के निजी आवास पर आगामी रमजान माह के मद्देनजर एक ‘शांति समिति’ की बैठक आयोजित की गई थी। इस आधिकारिक बैठक में कोतवाली प्रभारी पम्मी चौधरी ने शिरकत की थी। नियमों के मुताबिक, ऐसी प्रशासनिक बैठकें सार्वजनिक स्थलों या सरकारी कार्यालयों में होनी चाहिए, न कि किसी राजनीतिक व्यक्ति के निजी निवास पर।

कार्यवाही की वजह

निजी आवास पर पुलिस की इस मौजूदगी की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा उच्चाधिकारियों से की गई थी। एसएसपी ने इसे पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला और नियमों का उल्लंघन माना। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अनुशासन का डंडा चलाते हुए यह दंडात्मक कार्यवाही की। इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Voice Of News24

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *