बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर पालिका गुलावठी द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से ‘मिशन बदलाव’ अभियान का प्रभावी आगाज किया गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर पालिका गुलावठी द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से ‘मिशन बदलाव’ अभियान का प्रभावी आगाज किया गया है। इस पहल के तहत पालिका की टीमें ‘आगाज सीएचसी ग्रुप’ के सहयोग से घर-घर जाकर डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं। अभियान का मुख्य लक्ष्य नागरिकों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना और डेटा एकत्र करना है।

सर्वे के दौरान टीमें घरों में सदस्यों की संख्या और डस्टबिन की उपलब्धता की जानकारी ले रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार की जा सके। अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि सड़कों पर कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति को रोकना और कचरे का सही निस्तारण करना ही इस मिशन का केंद्र है।

सफाई प्रभारी ओमवीर सिंह ने जोर दिया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में गुलावठी को शीर्ष पायदान पर लाने के लिए जनभागीदारी अनिवार्य है। पालिका प्रशासन को उम्मीद है कि इस अभियान से लोगों के व्यवहार में परिवर्तन आएगा और गुलावठी एक ‘मॉडल सिटी’ के रूप में उभरेगा।

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *