मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के एक जवान के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के एक जवान के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेरठ-करनाल नेशनल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों और कुछ गुंडों ने मिलकर सैनिक कपिल की बेरहमी से पिटाई की। इस मामले में पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सेना में ऑपरेशन सिंदूर से छुट्टी पर आए जवान कपिल वापस अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। भूनी टोल प्लाजा पर भारी जाम लगा हुआ था, जिस पर जवान ने विरोध जताया। इसी बात पर टोल कर्मचारियों और उनके साथ मौजूद कुछ गुंडों ने जवान कपिल के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जवान की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पहचान के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर से टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *