महराजगंज

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में आज 26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार, महाराजगंज में आज 26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

“स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा कारगिल विजय दिवस” – लेफ्टिनेंट शेषनाथ

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें सदैव देश की आन, मान, शान, प्रतिष्ठा और सम्मान के लिए मर मिटने की शपथ लेनी चाहिए। “हमें यह भी शपथ लेनी चाहिए कि जिस देश भूमि पर जन्म लिया बलिदान उसी पर हो जाएं।”

लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने जोर दिया कि यह हमारे लिए जज्बा, जोश, जुनून और उत्साह का विषय है कि हमारे देश के जवान सदैव अपनी आहुति देकर अपने राष्ट्र को सशक्त और समर्थ बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए बताया कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई 1999 को भारत ने विजय श्री प्राप्त की। इसी दिवस को कारगिल विजय दिवस के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध में विजय से वैश्विक स्तर पर देश की पहचान बनी और सैन्य शक्ति में भी देश मजबूत हुआ। उन्होंने उन अनेक वीर शहीदों को याद किया जिनकी मां की गोद सूनी हुई और कितनी बहनें विधवा हो गईं, लेकिन उनके दिए गए शहादत सदैव याद किए जाएंगे और इस गौरव गाथा को विजय दिवस के रूप में स्वर्णाक्षर में अंकित पाया जाएगा।

उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से आह्वान किया कि वे समर्पित भाव से देश की सेवा करने का संकल्प लें, क्योंकि पहले देश है फिर आत्मरक्षा है। उन्होंने कहा कि देश के जवान बढ़ते तापमान और बर्फ के नीचे भी अपने देश की रक्षा के लिए सेवा देते हैं।

“विजय दिवस से मिलती है प्रेरणा” – विनोद कुमार

कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार विमल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस से हमारे देश के सैनिकों और युवाओं को सदैव प्रेरणा मिलती है। हमें देश के प्रति सदैव श्रद्धा, विश्वास और समर्पण की भावना जागृत रखनी चाहिए।

प्रधानाचार्य ने किया कैडेट्स को प्रेरित

इस कार्यक्रम में विद्यालय के डॉ. राकेश कुमार तिवारी, अरविंद कुमार, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद और दिलीप कुमार पांडेय ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। विजय दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के समर्पण और सेवा से ही देश सशक्त और मजबूत होता है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *