Voice Of News 24 

19 Aug 2024 23:52 PM

सिद्धार्थनगर

जिनकी वजह से हम सभी अपने घरों में सुरक्षित रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही उत्सुकता से मनाएं, आखिर उनका यह रक्षाबंधन कैसा रहा? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बता दें कि जब हम सभी घरों में रक्षाबंधन पर्व को सुरक्षित एवं हर्षोल्लास से मना रहे थे तो उस समय कुछ बहनों के भाइयों ने हमारे सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी उठा रखी थी, जिससे यह पर्व सभी लोग सावधानी पूर्वक मना सकें। लेकिन अब यह तो जानना ही चाहिए कि आखिर जो हम सभी के सुरक्षा हेतु अपने बहनों से जुदा होकर हम सभी लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं उनका यह रक्षाबंधन का पर्व कैसे बीता?

 

आपकों बताते चलें कि समस्त थाना के पुलिस वालों ने सुरक्षा करते हुए गांवों में पहुंचकर गरीब परिवार के बहनों से राखी बंधवाकर आपने बहनों की खल रही कमी को पूरा किया। इस दौरान गांव की बहनों द्वारा पुलिसकर्मियों के हाथो में राखी बंधवाकर आशिर्वाद प्राप्त किया गया। तथा पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को मिठाइयां बांटकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षा हेतु वचन दिया गया।
कुछ पुलिसकर्मियों को किसी विशेष संस्था के महिलाओं द्वारा थाना परिसर में ही रक्षाबंधन बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम का मिशाल कायम किया गया, और मिठाई बांटकर पुलिसकर्मियों द्वारा बहनों का उत्साहवर्धन किया गया।

 

Siddharthnagar news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *