Voice Of News 24 

18 Aug 2024 22 Aug 2024 22:14 PM

इटवा (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा अंतर्गत क्षेत्र में बच्चों से भरीं स्कूली बस पलटने के कारण मचीं अफ़रा-तफ़री। बाद में क्या हुआ अंजाम? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा अंतर्गत क्षेत्र में स्कूली बस हुआ हादसे का शिकार। जबकि बस बच्चों से भरा हुआ था। हालांकि इस दौरान किसी भी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। सभी बच्चे सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि बस चालक साठ साल से अधिक उम्र का था। चालक की उम्र के हिसाब से लोगों का कहना है कि जिस उम्र में उसे घर बैठकर आराम करना चाहिए, उस उम्र में वह बस चला रहा है। इससे हादसा होना तो लाजमी है। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में लोगों द्वारा सरकारी अफसर को सूचना दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस सूचना को दबा दिया, लेकिन वही लोगों द्वारा दी गई एवं अफसरों द्वारा दबाई गई सूचना आज भयावह मंजर सामने ला दी है। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक पूरा घटनाक्रम अल्फारूक इंटर कॉलेज अमौना इटवा का बताया जा रहा है। बस बच्चों को लेकर आनंदनगर से बेलहसा जा रही थी, कि जैसे ही पकड़ी शुकुल के पास पहुंचीं अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन इस दौरान सभी बच्चे सुरक्षित पाए गए।

 

Siddharthnagar news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *