Voice Of News 24
30 Jan 2023 21:15PM
बलरामपुर
सदर तहसील बलरामपुर के परिसद कार्यालय मे गांव गांव से रोजाना हजारों लोग अपने विभिन्न कार्यों से आते है सबसे महत्वपुर्ण पीने के पानी की आवश्यकता होती लेकिन यहां पर लोगों को पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है और शौचालय का बुरा हाल है। परिसर जो सांसद निधि से लगाया गया वाटर कूलर की खराब है।जिससे लोगों को दिक्कते उठानी पड़ रही है। संघ के महामंत्री कमलेश्वर सिंह का कहना है कि कई बार तहसील प्रशासन से वाटर कूलर एवं शौचालय सही करने के लिए कहा गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर जल्द ही समस्याओं का सुधार नहीं किया गया तो इसके लिए अधिवक्ता प्रदर्शन करेंगे।























