Voice Of News 24

24 sep 2023 20:52PM

सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरहना उर्फ रामनगर की घटना को जानकर हर माँ यही चाहेगी कि भगवान ऐसी औलाद दुश्मन को भी न नसीब हो, पढ़िये पूरी खबर..

सिध्दार्थनगर

हाय रे घोर कलयुग!कब क्या हो जाये ?किस रिश्ते में दरार पड़ जाए इसका अंदाजा लगाना ऊपर वाले के ही हाथों में है।नौ महीने अपने कोख में रखकर जिंदगी की सबसे बड़ी तकलीफ को सहकार गम में भी चेहरे पर मुस्कान रखने वाली मां की सारी उम्मीदों पर एक सनकी बेटे में कलंक लगा दिया और उस माँ की हत्या कर दी जिसने उसे इस दुनिया मे लाया और हमेशा मुश्किल में रहकर भी उसे खुश रखना चाहा।सिध्दार्थनगर जिले के कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरहना उर्फ रामनगर में हुई दिल दहलाने वाली घटना सबका दिल झकझोर देगी।मृतक माता रामरती उम्र(65)वर्ष को सनकी बेटे राधेश्याम जिसकी उम्र 45 वर्ष है, इस मनचले ने माँ को जान से मार दिया।

कलेजे के टुकड़े का तनिक भी नही पसीजा कलेजा,जीवन को देने वाली माँ की छीन ली जिंदगी

बचपन से ही हर मां अपने बेटे को कलेजे का टुकड़ा कहती है, उसी कलेजे के टुकड़े बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया जिसने उसे इस दुनिया मे लाया,उसी बेटे ने उसे इस दुनिया से अलविदा कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार बेटे ने अपनी मां के शरीर में धरदार हथियार से गोदकर की निर्मम हत्या कर दी।

जिसने दिया जन्म और पिलाया दूध,वहीं बेटा निकला आस्तीन का साँप

सनकी युवक अपनी मां से आए दिन विवाद छोटी- छोटी बातों को लेकर विवाद करता और भला बुरा कहता था लेकिन माँ संतान होने के नाते सब कुछ सहकर दिल पर पत्थर रख लेती।उस बेबस माँ को क्या पता जिसको माँ अपने कोख में पाल रही है वही आस्तीन का साँप निकल जायेगा।

फिल्मी अंदाज में घटना के बाद पहुँची पुलिस,हत्यारा बेटा हुआ गिरफ्तार

फिल्मों में जब सारा कांड हो जाता है तब पुलिस दस्तक देती है वही यहाँ भी हुआ और सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुँचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर भेज दिया।फिलहाल सनकी बेटे को कपिलवस्तु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

माँ की हत्या के बाद आया पुलिस महकमे से बयान,बेटा हिरासत में जाँच है जारी

उक्त मामले में कपिलवस्तु कोतवाल ने बताया कि हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है जाँच चल रही है, जाँच के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *