सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस औचक कार्रवाई से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी और वास्तविक स्थिति का गहन जायजा लिया।
वार्डों का बारीकी से मुआयना, मरीजों से ली फीडबैक
उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने चिकित्सालय के विभिन्न संवेदनशील और महत्वपूर्ण प्रभागों का बारीकी से निरीक्षण किया, जिनमें मुख्य रूप से:
इमर्जेंसी वार्ड, एमसीएच विंग (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य), लेबर रूम, अस्थाई पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) और एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) वार्ड शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती महिला मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल द्वारा मिलने वाले उपचार, डॉक्टरों के राउंड, बेड की साफ-सफाई और सबसे महत्वपूर्ण अस्पताल से मिलने वाली मुफ्त दवाओं की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
लापरवाही कतई स्वीकार नहीं: उपाध्यक्ष चारू चौधरी
मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताते हुए उपाध्यक्ष ने चिकित्सालय प्रशासन को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति और गंभीर मरीजों को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को दवाओं या इलाज के लिए भटकना न पड़े, यह सुनिश्चित करना प्रबंधन का काम है। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।
शिक्षक कौशल विकास कार्यक्रम में भी की सहभागिता
जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण से पूर्व, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्यालय में आयोजित ‘शिक्षक कौशल विकास कार्यक्रम’ में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। वहाँ उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के कौशल उन्नयन को लेकर अपने विचार साझा किए।
निरीक्षण के दौरान यह प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
इस हाई-प्रोफाइल औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक , जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार सहित चिकित्सालय के अन्य वरिष्ठ डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













